घर में कड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं बोल्ट

किंग्सटन (जमैका), 3 जून (आईएएनएस)। विश्व के दिग्गज धावक जमैका के उसेन बोल्ट ने कहा है कि शनिवार से शुरू होने वाली रेसर्स ग्रां प्री में विश्व के जाने-माने धावकों के सामने वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, बोल्ट इस ग्रां प्री में अपने देश के ही असाफा पावेल, योहान ब्लेक, निकेल एशमीड और केमर बेले कोल के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करते दिखेंगे।

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता बोल्ट ने कहा कि वह इस स्पर्धा को इस महीने के अंत में होने वाली जमैका सीनियर टीम ट्रायल की तैयारी के तौर पर देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, “जब ट्रायल की बात आती है तो रेस और महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि तब आपको पता चलेगा की कौन किस तरह के फॉर्म में है। किसे कहां मेहनत करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493