घर में घुसकर डांसर की गोली मारकर हत्या

वाराणसी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भेलूपुर के सरायनंदन खोजवा में आर्केस्ट्रा डांसर राकेश उर्फ राकी अपनी पत्नी उर्वशी व बच्चों के साथ रहता था। बताया जाता है कि बीती रात दो बजे कुछ लोग रॉकी के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजे पर दस्तक की आवाज सुन उर्वशी ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही बाहर मौजूद लोगों ने उसको धक्का दे दिया और घर के अंदर घुस गये। इसके बाद उन लोगों ने कमरे में सो रहे रॉकी को गोली मार दी। गोली लगने से रॉकी की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक की गयी छानबीन में इस बात का पता चला है कि रॉकी की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493