घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नुनवारा में रहने वाले महेन्द्र (बदला हुआ नाम) व उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। उस दौरान उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। तभी आरोपी विनीत उनके घर में घुस गया और किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी भाग गया। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों से इस घटना के संबंध में पुलिस थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह यादव ने बताया कि विनीत पाल के विरुद्ध घर में घुसकर दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही अरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493