घर में मिली किशोरी की लाश

पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ रोड पर स्थित लेबर कॉलोनी में ब्लाक संख्या-4 निवासी 17 वर्षीय किशोरी नीशू सारस्वत मूल निवासी गांव बोनई अपनी मां ललिता और छोटे भाई गोपाल के साथ रहती थी। उसके पिता जगदीश प्रधान का निधन हो चुका है। तीन-चार दिनों पूर्व उसकी मां छोटे भाई को लेकर कहीं रिश्तेदारी में गई हुई थी और किशोरी घर पर अकेली थी।

पुलिस ने कहा कि पड़ोसियों ने सुबह घर के दरवाजे खुले देखे तो घर में आवाज लगाई, लेकिन कोई जबाव नहीं आया। इस पर पड़ोसियों ने अन्दर जाकर देखा तो वहां किशोरी की लाश पड़ी हुई थी।

हाथरस गेट थाने के प्रभारी के.पी. सिंह ने कहा कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रपट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि मृतका की मां को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मृतका ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493