घर लौैटते वक्त बागान समर्थक की दुर्घटना में मौत

कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष फुटबाल क्लबों में से एक मोहन बागान के एक समर्थक की सोमवार को हादसे में मौत हो गई।

क्लब द्वारा जारी किए गए बायन के मुताबिक यह समर्थक कोलकाता डर्बी का मैच देखकर सिलीगुड़ी से घर लौट रहा था।

बारानागर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त यह समर्थक हादसे का शिकार हो गया।

घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर चोटों के चलते कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई।

क्लब की तरफ से उसके टेनिस सचिव उत्तम कुमार साहा ने युवा समर्थक को बागान के झंडे के साथ फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493