पेरिस में पुलिस हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन में 12 गिरफ्तार

पेरिस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। एक अधिकारी द्वारा एक युवक से कथित तौर दुष्कर्म किए जाने पर हुई कथित पुलिस हिंसा को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन में पेरिस के उक उपनगर से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फ्रांस की राजधानी के कम आय वाले कुछ उपनगरों में दो फरवरी से अशांति जारी है, क्योंकि एलने-सॉस-बॉइस निवासी 22 वर्षीय एक अश्वेत थिओ को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। यह अश्वेत व्यक्ति पुलिस अधिकारियों द्वारा यौन शोषण का शिकार होने के बाद अस्पताल में भर्ती था।

इसके बाद एक अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है, जबकि अन्य तीन पर जानबूझकर हिंसा करने के मामले की जांच की जा रही है।

इसे लेकर जारी प्रदर्शन में उत्तरी पेरिस के ड्रैंसी इलाके में रविवार रात गिरफ्तारियां की गईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई कारों को आग लगा दी और सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया।

हालांकि प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि आरोपी अधिकारी ने हिंसक गिरफ्तारी के समय इरादतन यौन उत्पीड़न नहीं किया। थियो के मामले ने फ्रांसीसी लोगों और अधिकारियों का ध्यान समान रूप से खींचा है।

राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने थियो से अस्पताल में मुलाकात की और लोगों को शांत करने के लिए गृह मंत्री ब्रूनो ली रोज ने सोमवार को मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों या पुलिस की तरफ से हिंसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि थियो के मामले में जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493