मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘घायल-वन्स अगेन’ के निर्देशक अभिनेता सनी देओल का कहना है कि उन्हें इस फिल्म के जरिए एक बार फिर निर्देशन करने में मजा आया।
सनी ने कहा, “इसके लिए कोशिश हमेशा से जारी थी, लेकिन हमें इच्छित परिणाम नहीं मिल रहा था इसलिए मैं पहले निर्देशन नहीं कर सका।”
अर्से बाद दोबारा निर्देशन की दुनिया में उतरने के फैसले पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी ने कहा, “मैं इसके लिए तैयार था और इसलिए मुझे इसमें बेहद मजा आया।”
सनी ने साथ ही कहा कि उन्हें काम करना पसंद है और काम करने में उन्हें मजा आता है।
‘घायल-वन्स अगेन’ से पहले सनी ‘दिल्लगी’ फिल्म का भी निर्देशन कर चुके हैं।
सनी ने कहा, “मैं चाहता हूं कि काम सही तरह से दर्शकों के पास पहुंचे।”
‘घायल-वन्स अगेन’ सनी की बेहद सफल फिल्म ‘घायल’ का सीक्वल है, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
dharmpath.com dharmpath