मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता, फिल्मकार सनी देओल निर्देशित फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ ने पहले साप्ताहांत में 23.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।
पांच फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों के साथ ही आलोचकों से भी खूब सराहना मिली है।
एक बयान के मुताबिक, प्रथम दिन 7.20 करोड़ रुपये से खाता खोलने के साथ फिल्म ने साप्ताहांत तक अच्छी बढ़त हासिल की और शनिवार को 7.65 करोड़ रुपये और रविवार को 8.40 करोड़ रुपये की कमाई की।
1990 की फिल्म ‘घायल’ में अजय मेहरा के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले सनी ‘घायल वन्स अगेन’ में भी उसी अवतार में दिखाई देंगे।
फिल्म की कहानी भी सनी ने ही लिखी है।
‘घायल वन्स अगेन’ में ओम पुरी और सोहा अली खान के साथ चार युवा कलाकार ऋषभ अरोड़ा, शिवम पाटिल, डायना खान और आंचल मुंजाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath