मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक सनी देओल की आगामी एक्शन फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ पांच फरवरी को रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म 15 जनवरी को रिलीज होने वाली थी।
फिल्म के आधिकारिक पृष्ठ के मुताबिक, “बड़ी घोषणा। ‘घायल वन्स अगेन’ पांच फरवरी, 2016 को दुनियाभर में रिलीज होगी।”
फिल्म ‘घायल वन्स अगैन’ में सोहा अली खान भी हैं। यह फिल्म 1990 की फिल्म ‘घायल’ का सीक्वल है। इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। इसके लिए सनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।
उल्लेखनीय है 1990 की फिल्म ‘घायल’ में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि थीं।
dharmpath.com dharmpath