चेन्नई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने बुधवार को पोंगल के मौके पर 1.91 करोड़ राशनकार्ड धारकों को 100 रुपये नगद, एक-एक किलोग्राम चावल और शक्कर, दो फुट लंबा गन्ने का टुकड़ा उपहार स्वरूप देने की घोषणा की है।
इन उपहारों के लिए राज्य सरकार को 318 करोड़ रुपये का खर्च वहन करना पड़ेगा।
जयललिता ने जारी एक बयान में कहा है कि ये उपहार उन राशनकार्डधारकों को दिए जाएंगे, जो चावल पाने के पात्र हैं। इसके अलावा शिविरों में रह रहे श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों तथा राशन कार्ड धारक पुलिसकर्मियों को भी ये उपहार दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा है कि ये उपहार राशन कार्ड की दुकानों के जरिए 15 जनवरी से पहले वितरित किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath