पेरिस, 3 नवंबर (आईएएनएस)। उरुग्वे के पाब्लो क्यूवस को हराकर पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले स्पेन के राफेल नडाल ने माना कि दाएं घुटने में चोट के कारण वह 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, नडाल ने गुरुवार का कहा कि अगर सब कुछ सही रहता है तो वह लंदन में होने वाले एटीपी वर्ल्ड फाइनल्स में खेलेंगे।
नडाल ने कहा, “यह साफ है कि मेरा घुटना 100 प्रतिशत फिट नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता तो मैं ट्रेनर को इस पर टेप चढ़ाने के लिए नहीं कहता।”
विश्व के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि घुटने की ऊपर की हड्डी को बचाने के लिए उन्होंने उसके ऊपर टेप लगाई। हालांकि नडाल ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।
नडाल ने कहा, “अगर मैं कल अपना नाम वापस ले लेता हूं तो इसका मतलब है यह नहीं है कि मैं लंदन के लिए सौ फीसदी फिट हो जाऊंगा।”
नडाल ने कहा कि अगर कुछ गलत नहीं हुआ तो वह दो सप्ताहों से भी कम समय में लंदन में होने वाले एटीपी वर्ल्ड फाइनल्स में खेलेंगे।
dharmpath.com dharmpath