घुटने के ऑपरेशन का बाद जिमनास्ट दीपा का सुधार कार्यक्रम शुरू

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक-2016 में भारत का गौरव बढ़ाने वाली महिला जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर ने कहा है कि उन्होंने घुटने की चोट से उबरने के लिए सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक दीपा यहां के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लगाए गए राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास के दौरान अपना घुटना चोटिल कर बैठीं थी। जिसके बाद उन्होंने सीधे मुंबई की उड़ान भरी।

दीपा ने मंगलवार को अपने ट्वीटर हैंडल से जानकारी दी कि उन्हें अभ्यास के दौरान चोट लगी है और वह इस समय स्वास्थलाभ से गुजर रही हैं।

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, “एक सूचना है। अभ्यास के दौरान मुझे चोट लगी है और मैं इस समय एसीएएल सर्जरी से गुजरी हूं। स्वास्थलाभ की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मैं जल्द ही वापसी करूंगी।”

त्रिपुरा की रहने वाली दीपा के अगले महीने एशियन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की संभावना कम है। इस चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल 17 और 18 अप्रैल को होने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493