लंदन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक नोएल गलाघेर ने एक्टर और कॉमेडियनों के एक रेडियो प्रोग्राम के दौरान रसेल ब्रांड को ‘मध्यम वर्ग’ कहकर उनका मजाक उड़ाया है।
डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स रेडियो पर लाइव प्रोग्राम के दौरान गलाघेर को अतिथि के तौर पर देखा गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, गलाघेर ने अपने लंबे समय से दोस्त रहे ब्रांड के साथ कुछ समय छेड़छाड़ के रूप में बिताया।
गलाघेर ने कहा कि ब्रांड 7 मिलियन पाउंड के मकान में रहते हैं।
मजाकिया अंदाज में गलाघेर ने कहा कि रसेल ने टेम्स नदी अपने बगीचे के रूप में पाई है, जोकि उनकी ‘मध्यम वर्गीय’ प्रवृत्ति को दर्शाता है।
dharmpath.com dharmpath