घूसखोरी मामले में रेलवे अधिकारी गिरफ्तार

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में रेलवे के एक अधिकारी को अपने अधीनस्थ कर्मचारी से उसे मनचाहा स्थानांतरण दिलाने के एवज में घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को मामले की जानकारी दी।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, “आसनसोल रेलवे मंडल में वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता प्रेम प्रकाश शर्मा को मंगलवार की रात संजय कुमार से 5,000 रुपये बतौर घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।”

अधिकारी ने कहा, “प्रेम प्रकाश ने संजय को उसके बोकारो (झारखंड) स्थानांतरण के आदेश से बचाने के लिए उससे घूस मांगी थी।”

प्रेम प्रकाश को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493