घेंट करेगा डेविस कप-2015 फाइनल की मेजबानी

सैंटियागो, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। बेल्जियम के तटवर्ती शहर घेंट में इस वर्ष के डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप फाइनल का आयोजन होगा।

इंग्लैंड और बेल्जियम के बीच डेविस कप के फाइनल मुकाबले 27 से 29 नवंबर के बीच होंगे।

घेंट के बहुद्देशीय इनडोर स्टेडियम फ्लांडर्स एक्स्पो के 13,000 दर्शक क्षमता वाले हॉल-1 के रेड क्ले कोर्ट पर डेविस कप के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

डेविस कप फाइनल की आयोजक टेनिस व्लांडेरेन के अध्यक्ष डिर्क डी मैजेनीर ने कहा, “घेंट में डेविस कप फाइनल को पूरा समर्थन मिलेगा। बेल्जियम का यह तीसरा सबसे बड़ा शहर शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में अनुभवी है। इससे पहले यहां टूर ऑफ फ्लांडर्स, 2007 में टूर डी फ्रांस, जिम्नास्टिक्स विश्व चैम्पियनशिप (2001-2013। आयोजित हो चुके हैं।”

बेल्जियम 1904 के बाद पहली बार डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप के फाइनल में पहुंचा है और उसे अपने पहले खिताब का इंतजार है। वहीं इंग्लैंड 1978 में आखिरी बार डेविस कप फाइनल में पहुंचा था और अब तक जीते नौ खिताब में आखिरी खिताब 1936 में जीतने में सफल रहा था।

इंग्लैंड और बेल्जियम के बीच जीत-हार का आंकड़ा 7-4 का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493