चाइनीज स्टर्जन रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने कहा कि शंघाई के यांग्त्जे नदी में गर्मी तथा वसंत ऋतु के दौरान कई मछलियों को देखा गया है और उनकी संख्या बीते 10 सालों के दौरान सबसे उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है।
चाइनीज स्टर्जन रिसर्च इंस्टीट्यूट कृषि मंत्रालय के तहत यांग्त्जे नदी बेसिन में फिशरी की निगरानी करने वाला एक संस्थान है, जो नजर रखे जा रहे स्टर्जन मछलियों के जन्म स्थान का पता लगाने के लिए हुबेई, जियांग्सु तथा शंघाई क्षेत्र में नदी के किनारे वैज्ञानिक व पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ताओं के एक समूह का नेतृत्व कर रहा है।
20 वर्षो से अधिक समय तक शोधकर्ताओं ने हुबेई के गेझू बांध में जाड़े के मौसम में सालाना तौर पर निगरानी अभियान को अंजाम दिया। वे हालांकि साल 2013 व 2014 में उस जगह पर मछली के जनन के स्थान का पता लगाने में नाकाम रहे।
बीते साल यांग्त्जे नदी में किसी भी किशोर स्टर्जन मछली को नहीं देखा गया, जबकि इस साल अप्रैल के मध्य में पहली मछली दिखी।
dharmpath.com dharmpath