‘घोस्टबस्र्ट्स’ के नए ट्रेलर में दम नहीं : स्मिथ

लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार केविन स्मिथ का कहना है कि आगामी फिल्म ‘घोस्टबस्र्ट्स’ का नया ट्रेलर कोई खास दमदार नहीं है।

स्मिथ ने कहा, “जिस किसी ने भी इस ट्रेलर को अंतिम रूप दिया है, उसे इसे सही से मिलाना-जुलाना चाहिए था। मैं उनसे उनकी नौकरी नहीं छीनने जा रहा हूं, लेकिन उन्हें यकीनन फटकार लगाने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “ट्रेलर में ज्यादा दम नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि फिल्म की धज्जियां उड़ने वाली हैं।”

पॉल फेंग निर्देशित ‘घोस्टबस्र्ट्स’ अमेरिका में 15 जुलाई को रिलीज होनी है।

इसमें मेलिसा मैक्कार्थी, क्रिस्टन विग, केट मैककिन्नॉन, लेस्ली जॉन्स हैं, जबकि क्रिस हेम्सवर्थ सहायक भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493