आगरा में व्यवसायी का बेटा अगवा

आगरा, 14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार शाम एक कागज व्यवसायी के छह साल के बेटे को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उसके घर से अगवा कर लिया। दोनों अपहरणकर्ताओं की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।

कागज व्यवसायी प्रतीक वाष्र्णेय ने बताया कि उनका बेटा दिव्य घर के अंदर रविवार शाम को साइकिल चला रहा था। वहां उसकी मां और दादी भी मौजूद थीं। अचानक दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आए और बच्चे को उठाकर भाग गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ताओं को खोजने के लिए अभियान चलाया गया है।

शहर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कई टीम की तैनाती की गई है, लेकिन फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493