चंडीगढ़ का गार्डेन ऑफ साइलेंस लू की वजह से रहा सुनसान

चंडीगढ़, 2 जून (आईएएनएस)। चंडीगढ़ का गार्डेन ऑफ साइलेंस रविवार को अपने नाम के अनुरूप बिल्कुल सुना पड़ा था। दरअसल, शहर में बेहद गर्मी के कारण लोग बाग से नदारद रहे।

गार्डेन ऑफ साइलेंस एक ऐसी जगह है, जहां लोग सुबह व शाम ध्यान लगाते हैं। छुट्टी के दिनों व सप्ताहांत में यह स्थानीय लोगों व पर्यटकों से भरा होता है।

बगीचे का देखभाल करने वाले नरेश यादव ने आईएएनएस से कहा, “इन दिनों असामान्य रूप से तेज गर्मी की वजह से बगीचे में लोगों के आगमन में भी गिरावट देखी जा रही है।”

उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में बगीचे में 800 से 1000 लोग प्रतिदिन आते हैं। सप्ताहांत पर यह संख्या दोगुनी हो जाती है।

इसी तरह लोकप्रिय पर्यटक स्थल जैसे जाकिर हुसैन रोज गार्डेन व नेक चंद का रॉक गार्डेन व सेक्टर 17 का शॉपिंग प्लाजा भी सुनसान दिख रहा है।

चंडीगढ़ में तापमान बीते कुछ दिनों में 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

शिवालिक की तलहटी में स्थित शहर का तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है, लोग गर्मी को मात देने के तरीके तलाश रहे हैं।

शहर का रविवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रहा। यह एक दिन पहले दर्ज किए 42.4 डिग्री से थोड़ा कम रहा, जिससे लोगों को थोड़ी राहत रही।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने शहर में 4 जून तक लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। इसके बाद लोगों को क्षेत्र में गरज के साथ बौछारों से बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493