चंडीगढ़ की एसडीएम रिश्वतखोरी में गिरफ्तार

चंडीगढ़, 6 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में चंडीगढ़ की उप-मंडलीय दंडाधिकारी (पूर्व) शिल्पी पतार को गिरफ्तार किया है।

शिल्पी को शनिवार रात सीबीआई की टीम ने सेक्टर 37 स्थित उनके सरकारी निवास से गिरफ्तार किया।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, शिल्पी ने एक व्यापारी से 50,000 रुपये की रिश्वत लेने की बात स्वीकार कर ली है, जिसकी संपत्ति को उन्होंने पहले जब्त करने का आदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि शिल्पी ने व्यापारी से एक बिचौलिए तरसेम कुमार के माध्यम से पांच लाख रुपये की मांग की थी।

सेक्टर 26 के अनाज बाजार में स्थित वाणिज्यिक संपत्ति का सौदा अंत में दो लाख रुपये में तय हुआ। इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए प्रारंभिक किश्त के रूप में 50,000 रुपये का भुगतान किया गया था।

शिल्पी चंडीगढ़ की मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493