चंडीगढ़ बस स्टॉप पर व्यक्ति की मौत, 16 लाख रुपये बरामद

चंडीगढ़, 8 मार्च (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर की बस स्टॉप पर रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पास से 16 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।

चंडीगढ़, 8 मार्च (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर की बस स्टॉप पर रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पास से 16 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 57 वर्षीय नरसिंह बेदी के रूप में हुई है। वह शनिवार को सेक्टर 29 स्थित बस स्टॉप पर दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था।

बस स्टॉप पर ही अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित किया।

बेदी को आनन-फानन में सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मृतक के पास से 16 लाख रुपये नकद मिले।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “वह इतनी बड़ी रकम लेकर प्रॉपर्टी से संबंधित किसी सौदे के लिए दिल्ली जा रहा होगा। हम मामले की छानबीन कर रहे हैं।”

पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, “शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493