चंडीगढ़, 19 जून (आईएएनएस)। सोमवार को चंडीगढ़ में जहां आंधी चली, वहीं पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
चंडीगढ़, 19 जून (आईएएनएस)। सोमवार को चंडीगढ़ में जहां आंधी चली, वहीं पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।
हालांकि कुछ समय बाद बारिश रुक गई, फिर भी तीन शहरों -चंडीगढ़, पंचकुला(हरियाणा) और मोहाली(पंजाब)- में बादल छाए रहे।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में और ज्यादा बारिश होने के आसार हैं।
पिछले हफ्ते चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक मापा गया था। हरियाणा में हिसार 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान था।
dharmpath.com dharmpath