चंडीगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता पर हमला

चंडीगढ़, 4 जून (आईएएनएस)। दुष्कर्म पीड़िता पर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा तेजाब जैसा तरल पदार्थ फेंके जाने के बाद सोमवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपने साथ हुए दुष्कर्म मामले की सुनवाई के लिए अदालत जा रही पीड़िता को तुरंत सेक्टर 16 के गवर्मेट मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल (जीएमएसएच) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है।

घटना पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के पास घटी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं, लेकिन आंखों पर जलने का इलाज किया जा रहा है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले साल चंडीगढ़ के सेक्टर 45 के बुरैल इलाके में स्थित एक होटल में जम्मू के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493