चंडीगढ़ में पत्रकारों ने किया योगासन

चंडीगढ़, 21 जून (आईएएनएस)। चंडीगढ़ में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों ने योगासन किया।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब परिसर में रविवार को आयोजित योग कार्यक्रम में करीब 25 पत्रकारों एवं उनके परिवारों ने हिस्सा लिया।

प्रेस क्लब के महासचिव नलिन आचार्य ने आईएएनएस को बताया, “प्रत्येक वर्ष जून में हम क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवार के लिए 15 दिनों का योग शिविर आयोजित करते हैं। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमने योग शिविर आयोजित किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493