चंडीगढ़, 20 जून (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब में चंडीगढ़ तथा उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को हुई बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार ये मानसून पूर्व बारिश नहीं है।

बारिश सोमवार दोपहर शुरू हुई थी, जो मंगलवार सुबह तक रुक-रुक जारी रही। शहर में सोमवार को करीब 44 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
चंडीगढ़ और उस के आसपास के इलाकों, हरियाणा में पंचकूला और पंजाब के मोहाली में देर रात भी बारिश हुई।
शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार सुबह तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश हुई।
अमृतसर में सोमवार को 20 मिलीमीटर, जबकि लुधियाना में तीन मिलीमीटर बारिश हुई।
बारिश से पिछले कई दिनों से झुलसाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में अभी और बारिश होने की संभावना है।
मौसम कार्यालय के अनुसार क्षेत्र में 29 जून से एक जुलाई के बीच मानसून पूर्व बारिश शुरू होने का अनुमान है।
पिछले सप्ताह चंडीगढ़ और अन्य स्थानों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था।
हरियाणा में हिसार 14 जून को 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।
dharmpath.com dharmpath