चंडीगढ़ : योग दिवस पर इंद्र देवता मेहरबान

चंडीगढ़, 21 जून (आईएएनएस)। दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य आयोजन से कुछ घंटे पहले बारिश की संभावना से डरे आयोजकों पर आखिरकार इंद्र देवता की मेहरबानी बरसी।

योग सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार तड़के करीब चार बजे जब उत्साहित लोग योग समारोह स्थल ‘कैपिटल कॉम्प्लेक्स’ पहुंचे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। बारिश के आसार लग रहे थे, लेकिन समारोह के दौरान और पहले बारिश नहीं हुई।

समारोह समाप्त होते ही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समारोह स्थल से बाहर निकलते ही समारोह स्थल और उसके आसपास बारिश हुई। लेकिन, तब यह आयोजकों के लिए चिंता की बात नहीं रह गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493