चंडीगढ़ : 9 छात्रों की ट्रक से कुचलकर मौत

चंडीगढ़, 8 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार को घने कोहरे के बीच एक फ्लाईओवर पर खड़े नौ विद्यार्थियों को एक ट्रक ने रौंद दिया।

पुलिस ने बताया कि बठिंडा-बरनाला राजमार्ग पर बूचो मंडी शहर के पास हुए हादसे में सात अन्य घायल हो गए। शून्य दृश्यता के कारण ट्रक चालक संभवत: उन्हें देख नहीं पाया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे पहले बस में यात्रा कर रहे थे, लेकिन राजमार्ग पर एक मिनी बस के साथ दुर्घटना के बाद वाहन से उतर गए। बस से उतरते ही, ट्रक पीछे से आया और उन्हें कुचल दिया।

पीड़ितों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। घने कोहरे के कारण बचाव कार्य में भी व्यवधान हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493