‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ की 100 कड़ियां पूरी

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। छोटे पर्दे का मशहूर ऐहितासिक धारावाहिक ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ शुक्रवार को अपनी 100 कड़ियां पूरी कर लेगा।

धारावाहिक का प्रसारण फरवरी में कलर्स चैनल पर शुरू हुआ। पिछले कुछ महीनों में यह दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है।

इसमें सम्राट अशोक की भूमिका निभा रहे बाल कलाकार सिद्धार्थ निगम ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ आजीवन याद रहने वाला एक अनुभव है। ऐसा लगता है कि हमने कल ही धारावाहिक की शूटिंग शुरू की थी और अब हम 100 कड़ियां पूरी करने जा रहे हैं। अशोक जैसा दमदार और आत्मविश्वास से लबरेज किरदार निभा मैंने सम्राट अशोक और उनके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ जाना। मैंने उनके बारे में कुछ ऐसा जाना, जो मैंने जानने के बारे में कभी सोचा नहीं था।”

अशोक की मां धर्मा की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री पल्लवी सुभाष ने कहा, “चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ के सेट पर बिताया हर क्षण काफी हद तक एक जश्न रहा है। हम एक परिवार जैसे बन गए और हमने यह एक महत्वपूर्ण सफर पूरा किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493