चक्रवाती तूफान ‘चपला’ मंगलवार को यमन तट पार करेगा

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘चपला’ के अगले 12 घंटों के दौरान पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके बाद ‘चपला’ के पश्चिम एवं उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और मंगलवार दोपहर के आसपास इसके और भी प्रचंड होकर रियान के दक्षिण में यमन तट को पार कर जाने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, मध्य अरब सागर में बना विक्षोभ बाद में एक चक्रवाती तूफान के रूप में तब्दील हो गया था, लेकिन पिछले चार दिनों के दौरान यह भारतीय तट से दूर छिटक कर आरंभ में पश्चिम एवं उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने लगा और फिर दक्षिण-पश्चिम की तरफ उन्मुख हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493