काबुल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक पहाड़ी से बड़े चट्टान के खिसकने से सात लोगों की मौत हो गई और पत्थरों के रात भर गिरने से उनका घर भी ध्वस्त हो गया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह घटना चौकी जिले में सोमवार करीब आधी रात को घटी। इस घटना में एक दंपति और उसके पांच बच्चों की मौत हो गई।”
पुलिस ने कहा, “चट्टानों के खिसक कर गिरने से घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस पहाड़ी प्रांत में हाल में भारी वर्षा होने के कारण यह घटना घटी।”
अफगानिस्तान में 10 अप्रैल को 7.2 तीव्रता वाला भूकंप भी आया था।
dharmpath.com dharmpath