मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिमी और उत्तरी भारत में गर्मियों के दौरान तापमान जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे एयर कंडीशनर और पंखा जैसी घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियों शेयर ऊपर चढ़ रहे हैं।
एसएंडपी बीएसई उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं और पूंजीगत वस्तुएं के सूचकांक गुरुवार को 52 हफ्तों के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं सूचकांक 15,132.34 अंकों तथा पूंजीगत वस्तुएं सूचकांक 16,335.61 अंकों पर पहुंच गए।
ब्रोकरेज फर्म ट्रेड स्मार्ट ऑनलाइन के संस्थापक और निदेशक विजय सिंघानिया ने आईएएनएस को बताया, “मौसम पूर्वानुमानों के मुताबिक अगले तीन महीने काफी गर्म रहनेवाले है। घरेलू उपकरण बनानेवाली कंपनियों, खासतौर से रेफ्रिजेटर, एयर कंडीशनर और पंखे बनानेवाली कंपनियों को स्वाभाविक रूप से इसका लाभ होगा।”
भारतीय मौसम विभाग ने देश के उत्तर पश्चिम, पश्चिम और केंद्रीय इलाकों के नौ राज्यों में भारी गर्मी पड़ने की घोषणा की है। इनमें राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश भी शामिल हैं।
इंडिया ब्रैंड इक्विटी फाउंडेशन (आईबीईएफ) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 तक उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु का बाजार 20.6 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
इस रिपोर्ट में कहा गया, “रेफ्रिजरेटर और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे टिकाऊ वस्तुओं की मांग आने वाले वर्षों में ग्रामीण बाजारों में काफी बढ़ेगी क्योंकि सरकार ग्रामीण विद्युतीकरण में काफी निवेश करने की योजना बना रही है।”
इस दौरान वर्लपूल इंडिया (3.16 फीसदी), ब्लूस्टार (2.25 फीसदी) और क्रॉमप्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स (1.84 फीसदी) के शेयरों में बढ़ोतरी देखी गई।
पूंजीगत वस्तुओं के खंड में सुजलॉन (5.75 फीसदी), रिलायंस डिफेंस एंड इजीनियरिंग (1.84 फीसदी) औ र हैवेल्स इंडिया (1.95 फीसदी) में ेजी रही।
dharmpath.com dharmpath