झारखंड में नक्सलियों का शिविर नष्ट, 1 गिरफ्तार

रांची, 30 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को नक्सलियों के एक शिविर को नष्ट कर दिया। खुटी में एक नक्सली कमांडर को गिरफ्तार भी किया गया।

गिरफ्तार हुए कमांडर सोमा मुंडा पर 50,000 रुपये का इनाम था। पुलिस ने उसके कब्जे से 48,000 रुपये जब्त किए हैं जो उसने जबरन उगाहे थे।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान में गिरिडीह के मधुबन में नक्सलियों का शिविर नष्ट किया गया।

पुलिस को शिविर में बंगाल, उड़ीसा, झारखंड के नक्सलियों की उपस्थिति के बारे में खबर मिली थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्ससियों का एक समूह बैठक कर रहा था, लेकिन शिविर पर छापेमारी के दौरान वे भाग गए।

पुलिस ने नक्सली साहित्य और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है।

राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493