मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता चन्दन रॉय सान्याल की लघु फिल्म ‘आजाद’ लांच हो गई है। इस फिल्म में नायक आजाद के नजरिए से दो पीढ़ियों के दौर में देश की कहानी पेश की गई है और आज के परिप्रेक्ष्य में आजादी के असल मायने के बारे में बताया गया है।
चंदन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म सोनीलाइव डॉट कॉम और सोनीलाइव एप पर जारी की गई है।
‘आजाद’ में चंदन, आदिल हुसैन और सुदीप मोदक मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सोनीलाइव के कार्यकारी उपाध्यक्ष और डिजिटल बिजनेस के प्रमुख उदय सोढी ने एक बयान में कहा, “फिल्म में स्वतंत्रता की भावना और उससे जुड़े गौरव को बेहतरीन ढंग से उठाया गया है। इसमें एक अनूठी कहानी के माध्यम से इतिहास की एक झलक पेश की गई है। ‘आजाद’ देशभर के दर्शकों लिए एकदम उपयुक्त है।”
dharmpath.com dharmpath