मुंबई में गिरफ्तार रोमानियाई एटीएम चोर केरल लाया जा रहा

तिरुवनंतपुरम, 11 अगस्त (आईएएनएस)। एक रोमानियाई नागरिक जो भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से छेड़छाड़ कर उपभोक्ताओं के रुपये चुराने में शामिल था, उसे मुंबई से गिरफ्तारी के बाद यहां लाया जा रहा है।

केरल पुलिस के चार सदस्यों का दल गुरुवार शाम को ग्रेबियल मेरियन को हिरासत में लेकर लौट रहा है। पुलिस ने कहा कि मेरियन ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

वह और उसके साथी पिछले महीने केरल में थे। माना जा रहा है कि वे राज्य की राजधानी और कोवलम के समुद्र तटीय इलाके में ठहरे थे।

गिरोह ने एसबीआई बूथ से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की मदद से एटीएम से पैसे निकालने वाले कार्डधारकों की जानकारी हासिल कर मुंबई में एटीएम से रुपये निकाले।

मुंबई पुलिस ने मेरियन को मंगलवार को स्टेशन प्लाजा के एटीएम से रुपये निकालते वक्त हिरासत में लिया।

उसने कहा कि उसके गिरोह के तीन अन्य रोमानियाई लोग पहले ही भारत छोड़ चुके हैं।

केरल पुलिस ने उसके पास से 2,00,000 रुपये, एक लैपटॉप और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए।

अन्य तीन रोमानियाई की पहचान पहले ही हो चुकी है। पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि क्या इस अपराध में उन्होंने मुंबई या केरल में किसी स्थानीय की मदद ली है?

हालांकि, जांचकर्ताओं का कहना है कि अगर मरियन जांच में सहयोग से इनकार कर देता तो इस मामले को सुलझाना मुश्किल हो जाता।

करीब 50 लोगों ने पुलिस से एटीएम से रुपये चोरी की शिकायत की थी। इससे बैंक उपभोक्ताओं को करीब 2,50,000 रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493