भोपाल- मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया को बीच में रोक दिया गया था। अब यह प्रक्रिया एक अप्रैल से पुन: शुरू की जाएगी। इस संबंध में सोमवार को लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने आदेश जारी कर दिए। यह आदेश करीब सवा साल बाद स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार के निर्देश पर जारी किया गया। शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एक अप्रैल से शुरू होगा। इसमें उच्च माध्यमिक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों का सत्यापन 1, 3, 5, 8, 9 व 10 अप्रैल को होगा। माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख 15, 16, 17, 22, 23 व 24 अप्रैल रहेगी।
dharmpath.com dharmpath