चलती बस में विवाहिता के साथ दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता (28) मंगलवार को अपनी दवा को लेने के लिये मुहम्मदाबाद गोहना गई थी। देर शाम वापसी के लिए वह वाराणसी से गजियापुर आने वाली निजी बस पर सवार हुई।

बताते हैं कि रात साढ़े नौ बजे मधुबन मोड़ पर जब बस पहुंची तो सभी सवारी उतर गई। पीड़ित महिला को आगे जाना था इसलिए बस में केवल पीड़िता, बस का चालक, कंडक्टर और दो स्टाफ रह गए। आरोप है कि जैसे ही बस गजियापुर के लिए चली तो बस के चारों स्टाफ विवाहिता से छेड़खानी करने लगे। विरोध करते हुए उतरने की कोशिश करने पर बस नहीं रोकी और उसे उतरने नहीं दिया।

आरोप है कि जब बस गजियापुर बंधे के पास पहुंची तो कंडक्टर अमन उर्फ कलुवा निवासी कम्हरिया थाना खरिहानी जनपद आजमगढ़ ने पीड़िता को बस से नीचे खींच कर दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए और स्टाफ बस लेकर भाग निकले।

ग्रामीणों ने पीड़िता को चौकी दुबारी पहुंचाया, जहां पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और बस के कंडक्टर, चालक समेत चार आरोपियों को गाजीपुर और आजमगढ़ में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493