चंडीगढ़, 24 मई (आईएएनएस)। चाइना लाइट एंड पॉवर ने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर राज्य के झज्जर जिले में 500 करोड़ रुपये के नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना की स्थापना की पेशकश की है।
इसका प्रस्ताव हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हांगकांग में बुधवार को कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक ने दिया।
खट्टर की अगुवाई में एक नौ-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के एक पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में प्रस्तुत करने के लिए हांगकांग गया हुआ है। मुख्यमंत्री ने वहां उद्योगों व प्रमुख निवेशकों के साथ बैठकें की।
सिंगापुर में इसी तरह की बैठकों के बाद खट्टर व उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हांगकांग पहुंचे।
यहां राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि यूनाइटेड टेक्नोलॉजीज, करियर, एवरस्टोन लॉजिस्टिक्स व सीस्को सहित वैश्विक कंपनियों ने लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट शहरों के विकास व टिकाऊ समाधान व हरियाणा में कौशल विकास केंद्रों की स्थापना के लिए निवेश में गहरी रुचि दिखाई है।
dharmpath.com dharmpath