चाची से प्रेम प्रसंग में चाचाओं ने युवक की हत्या की

गुड़गांव, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने बताया है कि 21 साल के एक युवक की तीन लोगों ने हत्या कर दी। इन तीन लोगों में दो युवक के चाचा हैं। युवक इनमें से एक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध बनाना चाह रहा था। तीनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदीप कुमार की हत्या उसके चाचा बिजेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह ने दो अन्य लोगों मंगल सिंह और धर्मेंद्र की मदद से की।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि चाचाओं और भतीजे में पैसे को लेकर भी मतभेद था, लेकिन हत्या की मुख्य वजह यह थी कि प्रदीप इनमें से एक की पत्नी से प्रेम संबंध बनाना चाहता था।

बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह तथा धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये लोग प्रदीप को हरियाणा के रेवाड़ी में एक विवाह समारोह में ले गए थे। इन्होंने कार में प्रदीप की हत्या की और शव को फेंक दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493