चाय उत्पादन नवम्बर में 7.79 फीसदी गिरा

कोलकाता, 2 जनवरी (आईएएनएस)। देश के चाय उत्पादन में नवम्बर-2017 में 7.79 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई जब कुल 11.89 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन किया गया, जबकि साल 2016 के नवम्बर माह में कुल 12.89 करोड़ टन चाय का उत्पादन हुआ था। टी बोर्ड के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

अनुमानित उत्पादन आंकड़ों के मुताबिक, नवम्बर में 1 करोड़ किलोग्राम उत्पादन में कमी का प्रमुख कारण उत्तरी भारत में उत्पादन में हुई गिरावट है।

‘उत्तरी’ क्षेत्र में पूर्वी राज्य और पश्चिम बंगाल तथा असम शामिल हैं, जहां नवम्बर-2017 में चाय के उत्पादन में 11 फीसदी की गिरावट आई और कुल 6.07 करोड़ किलो का उत्पादन हुआ, जबकि साल 2016 के नवम्बर में कुल 6.82 करोड़ किलोग्राम का उत्पादन हुआ था।

पश्चिम बंगाल में नवम्बर 2017 में 3.53 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जोकि साल 2016 में हुए 3.86 करोड़ किलोग्राम से 8.63 फीसदी कम है।

असम, पश्चिम बंगाल और अन्य को मिलाकर उत्तरी भारत में चाय के उत्पादन में 1.13 करोड़ किलोग्राम की कमी दर्ज की गई जोकि 10.38 फीसदी की गिरावट है और कुल 9.83 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ।

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में चाय उत्पादन में 7.03 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और नवम्बर-2017 में कुल 2.05 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ, जबकि साल 2016 के नवम्बर में कुल 1.92 करोड़ किलोग्राम का उत्पादन हुआ था।

भारत में, छोटे उत्पादकों ने 2017 के नवम्बर में कुल 5.66 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493