न्यूयॉर्क, 2 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट इमारत में मंगलवार तड़के लगी भयानक आग में कम से कम 12 लोग घायल हो गए।
एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके की खबर के मुताबिक, आग सुबह 5:30 बजे ब्रोंक्स इमारत में लगी और धीरे-धीरे दूसरी मंजिलों में फैल गई।
न्यूयॉर्क शहर के दमकल विभाग ने ट्वीट किया कि 200 से ज्यादा दमकलकर्मी ब्रोंक्स के 1547 कॉमनवेल्थ एवेन्यू में सुबह छह बजे लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि घायल लोगों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, लेकिन चोटों का विवरण अभी ज्ञात नहीं है।
आग की यह घटना न्यूयॉर्क शहर में कुछ दिन पहले तीन साल के एक बच्चे द्वारा स्टोव से खेलने के दौरान लगी आग के बाद घटी है। उस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath