चाय उत्पादन सितंबर में 5.42 फीसदी घटा

कोलकाता, 17 नवंबर (आईएएनएस)। देशभर में चाय उत्पादन सितंबर में 5.42 फीसदी कम रहा। अप्रैल-सितंबर अवधि में यह 1.29 फीसदी कम रहा है।

सितंबर में उत्पादन 14.881 करोड़ किलोग्राम रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 15.733 करोड़ किलोग्राम था।

टी बोर्ड भारत के आंकड़े के मुताबिक, सबसे बुरी स्थिति पश्चिम बंगाल की रही, जहां उत्पादन 13.49 फीसदी घटकर 3.924 करोड़ किलोग्राम रहा।

पश्चिम बंगाल में डुअर्स किस्म का उत्पादन 13.18 फीसदी घटकर सितंबर में 2.292 करोड़ किलोग्राम रहा, जबकि तराई किस्म का उत्पादन 14.49 फीसदी घटकर 1.529 करोड़ किलोग्राम रहा।

दार्जीलिंग चाय का उत्पादन सितंबर में 4.63 फीसदी घटकर 10.3 लाख किलोग्राम रहा।

असम में उत्पादन हालांकि सितंबर में सिर्फ 0.87 फीसदी कम रहा। असम घाटी में उत्पादन 8.202 करोड़ किलोग्राम रहा, जबकि कछार क्षेत्र में 11.62 फीसदी कम 59.3 लाख किलोग्राम रहा।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू एस्टेट और पश्चिम बंगाल तथा असम सहित पूरे उत्तर भारत में उत्पादन सितंबर में साल दर साल आधार पर 5.14 फीसदी कम 13.047 करोड़ किलोग्राम रहा।

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक सहित पूरे दक्षिण भारत में उत्पादन सितंबर में 7.32 फीसदी कम 1.834 करोड़ किलोग्राम रहा।

अप्रैल-सितंबर अवधि में पूरे देश में उत्पादन 1.29 फीसदी कम 77.343 करोड़ किलोग्राम रहा। इस दौरान उत्तर भारत में उत्पादन 1.46 फीसदी कम 64.36 करोड़ किलोग्राम रहा, जबकि दक्षिण भारत में उत्पादन 0.41 फीसदी कम 12.983 करोड़ किलोग्राम रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493