आयरलैंड फुटबाल टीम ने यूरो-2016 के लिए क्वालीफाई किया

डबलिन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। आयरलैंड फुटबाल टीम ने जोनाथन वाल्टर्स के दो गोलों की बदौलत बोस्निया हर्जेगोविना को दूसरे चरण के मैच में 2-0 से हराने और कुल 3-1 से जीत हासिल करते हुए यूरो-2016 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

सोमवार को हुए मुकाबले में वाल्टर्स ने आयरलैंड के लिए 24वें मिनट में पहला गोल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डैरिल मर्फी के क्रॉस पर इरविन ज्यूकानोविक का हांथ गेंद से लग गया और आयरलैंड को पेनाल्टी मिल गया, जिस पर वास्टर्स ने पहला गोल किया।

मैच समाप्त होने से करीब 20 मिनट पहले वाल्टर्स ने दूसरा गोल किया।

मैच शुरू होने से पहले पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले 129 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493