पेरिस , 17 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वेल्स ने मंगलवार को कहा कि पेरिस में 13 नवंबर को हुए घातक हमले के पीड़ितों में से कुछ की पहचान होनी बाकी है। इस हमले में 129 लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ताजा आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, हमले में 129 लोगों की जान गई और 352 लोग घायल हुए, इसमें कुछ की गंभीर स्थिति है।
वेल्स ने एक रेडियो साक्षात्कार में बताया कि अधिकारियों ने अबतक 103 लोगों की पहचान की है।
उन्होंने फ्रांस इंटर रेडियो स्टेशन के साथ एक साक्षात्कार में इस बात को दोहराया कि नया हमला किसी भी समय हो सकता है, क्योंकि उनके देश में युद्ध हुआ था।
dharmpath.com dharmpath