हरियाणा की मंडियों में 13 लाख टन अधिक धान की आवक

चंडीगढ़, 17 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को बताया कि बीते साल की तुलना में इस साल हरियाणा में धान की आवक 13 लाख टन अधिक हुई है।

चंडीगढ़, 17 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को बताया कि बीते साल की तुलना में इस साल हरियाणा में धान की आवक 13 लाख टन अधिक हुई है।

विभाग के प्रवक्ता ने कहा, “मौजूदा खरीफ मौसम में, हरियाणा की मंडियों में 16 नवंबर तक 52.92 लाख टन धान पहुंचा है। पिछले साल इसी अवधि में 40.09 लाख टन धान मंडियों में आया था।”

धान की खरीदारी आम तौर से पहली अक्टूबर से शुरू होती है। लेकिन, इस बार इसे 25 सितंबर को शुरू किया गया।

राज्य सरकार की एजेंसियां अब तक 42.03 लाख टन धान खरीद चुकी हैं। जबकि, पूरे सीजन के लिए लक्ष्य 35 लाख टन ही तय किया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि बाकी का 10.89 लाख टन धान मिल वालों और डीलरों ने खरीदा।

करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में सर्वाधिक धान की आवक और खरीदारी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493