चारदिवसीय हों टेस्ट मैच : ईसीबी प्रमुख

लंदन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष कोलिन ग्रेव्स टेस्ट प्रारूप को पांच दिन से घटाकर चार दिनों तक सीमित करने का प्रस्ताव रखने पर विचार कर रहे हैं। ग्रेव्स ने खुद इसकी पुष्टि की है।

मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की वेबसाइट पर मंगलवार को ग्रेव्स के हवाले से कहा गया है, “व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि हमें टेस्ट मैचों को चार दिन तक सीमित कर देना चाहिए। इसमें एक दिन में 105 ओवर डाले जाएं और मैच सुबह 10.30 बजे शुरू हो। दिन का खेल निर्धारित ओवरों के फेंके जाने के बाद ही खत्म हो क्योंकि अब लगभग सभी मैदानों में कृत्रिम रोशनी की व्यवस्था है।”

गौरतलब है कि ईसीबी खुद चारदिवसीय टेस्ट शुरू नहीं कर सकता, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बिरादरी की सहमति से टेस्ट प्रारूप में बदलाव के लिए दबाव डाल सकता है।

ग्रेव्स ने कहा, “प्रत्येक टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू हों तथा गुरुवार को शुक्रवार को कॉरपोरेट दर्शकों के लिए रखे जाएं, जबकि शनिवार और रविवार आम दर्शकों के लिए रखे जाएं।”

उन्होंने आगे कहा, “लागत के लिहाज से पांचवें दिन होने वाली आय जरूर खत्म हो जाएगी, लेकिन मैदान की तैयारी और प्रसारकों की काफी लागत बच जाएगी। इस पहलू पर विचार करना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493