चारा घोटाला मामले में लालू और जगन्नाथ न्यायालय में पेश हुए

पटना, 6 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद बहुचर्चित चारा घोटाले के एक मामले में शुक्रवार को यहां केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत में हाजिर हुए।

सीबीआई की विशेष अदालत संख्या तीन में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ़ जगन्नाथ मिश्रा और पूर्व सांसद जगदीश शर्मा भी न्यायालय पहुंचे और अपनी हाजिरी दर्ज कराई।

एक अधिवक्ता ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी सीबीआई की विशेष अदालत में भागलपुर और बांका ट्रेजरी से 45 लाख रुपये की फर्जी निकासी के मामले में पेश हुए।

पेशी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय में इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। अदालत ने सभी को विशेष अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था।

उधर, पेशी के बाद लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, “मैं अदालत का सम्मान करता हूं। मेरी न्याय व्यवस्था में पूरी आस्था है। जब भी जरूरत होती है, मैं अदालत में उपस्थित होता हूं।”

अदालत ने लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा सहित 34 आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया था।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले में भागलपुर और बांका ट्रेजरी से 45 लाख रुपये की फर्जी निकासी के मामले में सीबीआई ने वर्ष 2003 में आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493