चारा घोटाला में फैसला 23 दिसंबर को

रांची, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। चारा घोटाला मामले में यहां की एक विशेष अदालत 23 दिसंबर को फैसला सुनाएगी। इस मामले में बिहार के दो मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद व जगन्नाथ मिश्रा का भाग्य दांव पर लगा हुआ है।

अदालत इस मामले में देवघर जिला राजकोष से फर्जी रूप से 84.5 लाख रुपये निकालने के लिए आरसी 64ए/96 के तहत फैसला सुनाएगी।

इस मामले में 34 आरोपियों में से 11 की मौत हो चुकी है और वहीं एक सीबीआई अनुमोदक बन गया।

सीबीआई के विशेष न्यायधीश शिवपाल सिंह ने इस मामले की सुनवाई 23 दिसंबर को करने व उक्त तिथि को सभी अभियुक्तों को अदालत में उपस्थित रहने के आदेश दिए।

लालू प्रसाद व मिश्रा पहले से ही चारा घोटाले के एक अन्य मामले में दोषी करार दिए जा चुके हैं और दोनों जमानत पर बाहर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493