‘चार्लीज एंजेल्स’ में दिखेंगे नोह सेंटिनो

लॉस एंजेलिस, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘टू ऑल द बॉयज आईहेव लव्ड बिफोर’ से चर्चित नोह सेंटीनियो ‘चार्लीज एंजेल्स’ के रीबूट में एक प्रमुख भूमिका में दिखेंगे।

एलिजाबेथ बैंक्स धारावाहिक का निर्देशन और एक बॉस्ली किरदार निभाएंगी। पैट्रिक स्टीवर्ट और जिमोन हाउनसाउ अन्य दो बॉस्ली किरदारों में दिखेंगे।

क्रिस्टन स्टीवर्ट, नाओमी स्कॉट और एला बैलिंस्का एंजेल्स की भूमिका में हैं। इसमें जोनाथन टकर, सैम क्लेफ्लिन और लूईस जेराडरे मेंडेज जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘सिएरा बर्गेस इज लॉसर’ में नजर आए सेंटीनियो एक एंजेल्स की भूमिका में दिखेंगे।

स्क्रिप्ट का नवीनतम मसौदा जे बसु और बैंक्स द्वारा लिखा गया है, जो क्रेग माजिन और सेमी चेलास के पुराने संस्करणों पर आधारित है।।

यह फिल्म 27 सितंबर, 2019 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493