सुकमा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि “आज सुबह फूलबगड़ी थाने से जिला रिजर्व पुलिस बल का एक दस्ता गश्त पर निकला था। जब ये जवान 10 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा-सुकमा जिले की सीमा पर मुलेर के जंगल में पहुंचे, तो घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की।”
उन्होंने बताया, “दोनों तरफ से एक घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें तीन नक्सली मारे गए। मारे गए दो नक्सलियों की पहचान मिलीशिया कमांडर और मिलीशिया डिप्टी कमांडर के रूप में हुई है। एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।”
मीणा ने बताया, “गोलीबारी के दौरान तीन नक्सली घायल हुए, जो गोलीबारी करते हुए भागने लगे। भाग रहे एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath