चार्ली, सैम के दोस्त या डेट!

लंदन 27 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता गायक सैम स्मिथ इन दिनों ‘द ओनली वे इज एसेक्स’ की सदस्य चार्ली किंग को डेट कर रहे हैं, जिनसे उनकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी।

सैम की चार्ली से मुलाकात माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर हुई थी।

समाचार पत्र ‘द सन’ के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “सैम और चार्ली अलग-अलग समूह से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए वे एक ही माध्यम से मिल सकते थे और वह है सोशल मीडिया।”

सूत्र ने बताया, “सैम और चार्ली कई बार साथ बाहर घूमने गए हैं, लेकिन इस बात का हमेशा ख्याल रखते हैं कि लोगों की नजरों में न आएं। वे दोनों लंदन की कम भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाना पसंद करते हैं, या फिर सैम के अपार्टमेंट में मिलते हैं।”

सूत्र के अनुसार, “उनके दोस्तों का हालांकि कहना है कि उनके बीच प्रेम संबंध जैसा कुछ भी नहीं है और दोनों फिलहाल सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493